महाराजा खड्ग सेन अर्कवंशी ने खागा (खगपुरी) को बसाया था इन्हें महाराजा खड्ग सिंह अर्कवंशी के नाम से भी जाना जाता हैं। यह महाराजा दलपतसेन के पुत्र थे महाराजा दलपतसेन महाराजा कनकसेन की रक्त कुटुम्ब से सम्बन्ध रखते थे और महाराजा कनकसेन महाराजा कुश की रक्त पीढ़ी से सम्बन्ध रखते थे महाराजा कुश भगवान श्रीराम के पुत्र थे। अर्कवंशीयों नें फतेहपुर के विशाल भू-भाग पर अपना अधिपत्य घोषित कर लिया था जिसमें अयाह, खागा(खगपुरी) भी सम्मिलित थे यहा तक की इलाहाबाद के विशाल भू-भाग पर अपना अधिकार कर दिया था महाराजा खड्गसेन के शासन के समय। इतने विशाल भू-भाग पर अपना शासन स्थापित करने के पश्चात अर्कवंशियों ने अवध के दोआबा क्षेत्र (गंगा व यमुना) पर दशाश्वमेघ यज्ञ भी करवाया अपना बाहुबल अपनी प्रभुसत्ता प्रमाणित करने के लिये। इनका महल कुकरा कुकरी तालाब के पास था परन्तु अब वहाँ सिर्फ खंडहर मौजूद है यह राज्य अपने शासनकाल में बहुत शक्तिशाली हुआ करता था।


I BUILT MY SITE FOR FREE USING